पशु मेला में 950 पशुओं का उपचार
रानू पाण्डेय
खानपुर।सैदपुर विकास खंड क्षेत्र के दौलतपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के कई गांवों से आए पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पशुपालन विभाग की टीम द्वारा 950 से अधिक पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव वीरू सैदपुर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्प नारायण सिंह ने गौ माता की परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान गाय, भैंस, बछड़ों सहित अन्य पशुओं में पाए गए विभिन्न सामान्य रोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने कहा कि पशुधन गांवों की अर्थव्यवस्था का आधार है। ऐसे मेलों से पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा और सलाह एक ही स्थान पर मिलती है, जिससे पशुधन संरक्षण को बड़ी मजबूती मिलती है।




