रेलवे क्रासिंग के घंटो जाम से निजाद दिलाने हेतु समाजसेवी ने क्षेत्राधिकारी को पत्रक सौपा
सैदपुर : नगर स्थित रेलवे क्रासिंग के बंद होने के पश्चात नगर के दोनों साइड लग रहे घंटो तक जाम और क्रॉसिंग से 100 मी तक की पटरियों क़ो अतिक्रमण से निजाद दिलाने हेतु समाजसेवी मनोज सिंह ने क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी को एक पत्रक सौपा। जिसमे उन्होंने नगर मे लग रहे जाम के वजह से आम जनमानस को हो रही तमाम दिक्कतें और परेशानियां से निजात हेतु रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज न बन जाने तक के लिए क्रॉसिंग पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था व NH-31 से नगर में प्रवेश करने वाले गैर जरूरी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग कि। इस दौरान मनोज सिंह ने बताया की नगर स्थित रेलवे क्रासिंग के पूर्वी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पश्चिमी तरफ महिला हास्पिटल होने के नाते इधर से गुजरने वाले एम्बुलेंस समय से हास्पिटल नहीं पंहुच पाते। जिससे बहुत सारे मरीज़ों की रास्ते मे ही मृत्यु हो जाती है। नगर में बहुत सारे छोटे बड़े कान्वेंट और सरकारी स्कूल हैं,जिसके बच्चों को आते और जाते समय घंटों जाम में फंसने के कारण धूप, गर्मी ठंडी एवं छोटे बच्चों को तो भूख का भी सामना करना पड़ता है। कहाँ की प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त ना होने के वजह से जाम की स्थिति गंभीर समस्या पैदा कर देती है। जिसका संज्ञान लेते हुए सीओ रामकृष्ण तिवारी ने मनोज सिंह क़ो आश्वासन दिया की अगले सप्ताह के प्रथम दिन से ही इस कार्य का निवारण किया जायगा। उन्होंने बताया की जल्द ही उपजिलाधिकारी से बात कर क्रॉसिंग के दोनों साइड के 100 मी तक की दुरी पे रबर की डीवाइडर लगाई जाएगी। वही तहसील गेट के आस पास के पटरियो से अतिक्रमण भीं खाली कराया जायगा। इस दौरान समाजसेवी रमेश यादव 'डब्लू' मौजूद रहे।




