जिले में पहली बार हुई महिला एथेलेटिक्स प्रतियोगिता टाउन नेशनल इंटर कॉलेज मैदान से नेशनल एथेलेटिक्स के लिए चयनित हुई छात्राएं

जिले में पहली बार हुई महिला एथेलेटिक्स प्रतियोगिता टाउन नेशनल इंटर कॉलेज मैदान से नेशनल एथेलेटिक्स के लिए चयनित हुई छात्राएं

सैदपुर। नगर के टाउन नेशनल मैदान में खेलो इंडिया की तर्ज पर अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग का पहली बार आयोजन किया गया। सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हुए आयोजन के दौरान बालिकाओं की कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जानकारी देते हुए गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. रुद्रपाल यादव ने बताया कि दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डा. ललित भनोट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में ये आयोजन गाजीपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा कराया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में लांग जंप, हाई जंप, मेडिसिन बॉल बैक थ्रो, जैवलिन थ्रो, गोला फेंक, डिसकस थ्रो, 60 व 600 मीटर दौड़ खेलों का आयोजन किया गया था। अंडर 14 में ट्रायथलॉन ए, बी व सी भी आयोजित किया गया। जिसमें अंडर 14 के ग्रुप ए में बहरियाबाद के एसवीएम इंका की मुस्कान प्रथम, यूसुफपुर के डॉ. एमए अंसारी इंका की जसिया परवीन द्वितीय, सैदपुर के आदर्श इंका की आंचल तृतीय रहीं। वहीं ग्रुप बी में लूदर्स इंका की सिमरन, एसवीएम इंका की अर्पिता व मोहनलाल सरस्वती विद्या मंदिर सैदपुर की आंचल सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। ग्रुप सी में रेवतीपुर के नेहरू विद्यापीठ इंका की वर्तिका पांडेय, एमए अंसारी इंका की संध्या कुमारी व टाउन नेशनल इंका सैदपुर की स्नेहा कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। अंडर 16 के 60 मीटर दौड़ में लूदर्स इंका की नीलम बिंद, रेवतीपुर की प्रीति कुमारी व कासिमाबाद के नेशनल इंका की कल्पना बिंद, 600 मीटर दौड़ में रेवतीपुर की आरती यादव, टाउन नेशनल इंका की काजल पाल व बापू इंका सादात की प्रिया यादव, डिसकस थ्रो में यूसुफपुर की नासार नसीम, वहीं की निलोफर जहां व टाउन नेशनल इंका की काजल पाल, शॉट पुट में यूसुफपुर की आंचल, वहीं की नासार नसीम व निलोफर जहां, जैवेलिन थ्रो में कासिमाबाद की कल्पना बिंद, राजकीय बालिका इंका सैदपुर की सनम बानो व वहीं की साक्षी कुमारी, ऊंची कूद में लूदर्स इंका की आंचल, यूसुफपुर की नेहा शर्मा व रेवतीपुर की आरती यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। जिसके बाद सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में जिले भर से आए 22 स्कूलों की 200 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 व अंडर 16 फॉर्मेट में खेल आयोजित हुए। सचिव डॉ. रूद्रपाल यादव ने बताया कि  महिला एथलेटिक्स लीग के माध्यम से एथलेटिक्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने व कम उम्र में ही उनकी प्रतिभा को पहचानने के लिए आयोजन किया गया है।  इस प्रतियोगिता की सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आज यहां चयनित हुई खिलाड़ियों को सीधे नेशनल्स के लिए चयनित किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य  प्रत्यूष त्रिपाठी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।साथ ही आयोजक कमेटी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रभात कुमार राय,अनिल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, टेक्निकल चेयरमैन मनोज, उपाध्यक्ष आनंद यादव आदि रहे।