मोटरसाइकिल व बोलोरों मे टक्कर मे मोटरसाइकिल चालक घायल

मोटरसाइकिल व बोलोरों मे टक्कर मे मोटरसाइकिल चालक घायल

देवकली( गाजीपुर) रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टॆण्ड पर मोटरसाइकिल व बोलोरों मे टक्कर होने से नंदगंज थाना क्षेत्र के सोन्हुली ग्राम निवासी हकीम अहमद उम्र 25 वर्ष,शीबू अहमद उम्र 24 वर्ष तथा कुर्बान उम्र 18 वर्ष घायल हो गये इलाज के लिए सॆदपुर हास्पीटल भेजा गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार सोन्हुली निवासी तीनों युवक बॆण्ड बाजा लेकर किसी विबाह मे बाजा बजाने के लिए मोटरसाइकिल से अपने गांव सोन्हुली से बस स्टॆण्ड पर गाजीपुर की ओर मुङे ।तेज रफ्तार से सॆदपुर की ओर से आ रही फोरह्वीलर से टक्कर लगने से डिवाइडर के पास उछल कर गिर पङे तथा मोटरसाकिल टूट गयी। फोरह्वीलर चालक फरार हो गया।घटना की जानकारी तत्काल 112 को दी गयी। देवकली बस स्टॆण्ड पर सर्विस लेन व नाली न होने से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती हॆ।लोगो के जुबान से अचानक निकल पङता हॆ सर्विस लेन निर्माण के लिए एन एच आई अभी कितनी कुर्बानी लेना चाहता हॆ।पिछले सप्ताह मुहम्दाबाद के एक युवक की जान चली गयी।देवकली के इर्द गिर्द करीब आधा दर्जन विद्यालय पर तथा सोन्हुली व देवकली गांव मे जाने के लिए पीच रोड हॆ।सङक निर्माण के सर्विस लेन व नाली निर्माण के लिए आश्वासन दिया गया था परन्तु फोर लेन बनने के बाद नही बनाया गया।देवकली गांव के मध्य से फोरलेन बना हॆ।