निशुल्क नेत्र शिविर प्रशिक्षण में 225 लोगों ने लिया लाभ

निशुल्क नेत्र शिविर प्रशिक्षण में 225 लोगों ने लिया लाभ

रानू पाण्डेय

खानपुर।वैष्णो स्थल बाबा कीनाराम नायकडीह शोध एवं सेवा संस्थान क्री कुंड वाराणसी एवं में वाराणसी के अघोराचार्य बाबा गौतम राम जी के निर्देश द्वारा विधानसभा प्रसिद्ध आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन नायकडीह बाबा कीनाराम प्रांगण में  किया गया। जिसका शुभारंभ बाबा कीनाराम के आरती के साथ बतौर मुख्य अतिथि महंत विनय दास महाराज ने किया। इसके पश्चात पूरे क्षेत्र से जुटे लोगों का वाराणसी से आई अनुभवी टीम ने नेत्र परीक्षण किया। शिविर का करीब 225 लोगों ने लाभ उठाया। अधिकांश को दवा दी गई तो वहीं 32 लोगों की समस्या विकट होने पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आरजे शंकरा अस्पताल में रेफर किया गया। इस मौके पर प्रबंधक रामकृष्ण सिंह अलगू,प्रमोद कुमार सिंह,लालबहादुर, गुलाब शंकर पाण्डेय,लल्लन,शत्रुंजय, सुरेंद्र,धनंजय सिंह,राजा सिंह, चंदन पटेल, डॉ रुचि सिंह अक्षरा सिंह, प्रभात जायसवाल,अरुण आदि मौजूद रहे।