गरम मसालों पर महंगाई का तड़का
रानू पाण्डेय
खानपुर।सर्दियों के मौसम में गरम मसालों की मांग बढ़ने के साथ ही बाजार में इनके दामों में भी भारी उछाल आ गया है।पिछले करीब दो महीनों में छोटी इलायची के दाम 500 रुपये और बड़ी इलायची में 800 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।अन्य मसालों जैसे काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और शाह जीरा में भी 200 से 400 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे सब्जियों और व्यंजनों का स्वाद फीका पड़ने की आशंका है।अनौनी बाजार के दुकानदार सुभाष कुशवाहा ने बताया कि थोक बाजार से आने वाली सप्लाई में मूल्य वृद्धि के कारण खुदरा दाम बढ़ गए हैं।सर्दी में गरम मसालों की डिमांड अधिक होने से भी भाव दुकानदार ने बताया कि काली मिर्च, लौंग, जावित्री और दालचीनी जैसे मसालों के दाम भी तेजी से ब हैं, जिससे आम लोगों की रसोई व बजट गड़बड़ा गया है।




