घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम 

घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम 

रानू पाण्डेय 
खानपुर।सैदपुर थाना क्षेत्र के पाही पर निवासी देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी के कर्मी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद हुई मौत।शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।पाही पर निवासी पत्रकार शिवम यादव के चचेरे भाई 36 वर्षीय संतोष यादव पुत्र हरिनाथ यादव टेलीकॉम कंपनी जिओ में कर्मी थे। मऊ जिले में कार्यरत थे। बीते शनिवार की रात वो बाइक से घर लौट रहे थे। लेकिन बढ़ुआ गोदाम थानाक्षेत्र में एनएचएआई के हाईवे पर कार्य करने वालों ने तारकोल मिली हुई ढेर सारी गिट्टी गिरा दिया था जिससे हाईवे पर जम चुका था। उस पर से होकर कई वाहन सवार गिर चुके थे। इस बीच रात में जैसे ही संतोष बाइक लेकर वहां पहुंचे।अचानक हाईवे पर वो जमी हुई गिट्टी दिखी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और वो उस पर से होकर बीच सड़क पर गिर पड़े। घटना में वो बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए और तभी से वाराणसी में उपचार चल रहा था। आखिरकार उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया और देरशाम करीब 6 बजे शव का अंतिम संस्कार गाय घाट पर किया गया। उनके इकलौते छोटे भाई रोहित ने मुखाग्नि दी। मृतक अपने पीछे ढाई वर्ष की बेटी सहित पत्नी पूजा को छोड़ गए हैं।सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनके परिजनों ने इस घटना का जिम्मेदार एनएचएआई व हाईवे पर गिट्टी फेंकने वालों को ठहराते हुए कार्यवाही की मांग की है।