17 लाख की लागत से बनेगा तपोस्थली बाबा कीनाराम नायकडीह गांव की सड़क
रानू पाण्डेय
खानपुर।क्षेत्र के नायकडीह गांव की सड़क अब और बेहतर होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) ने इस मार्ग को सीसी करने की योजना शासन को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब शीघ्र ही इस परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 17 लाख की लागत से 300 मीटर बनाया जाएगा जिससे ग्रामीण सहित सफर करने वाले राहगीरों को लाभ मिलेगा।
यह सड़क बाबा कीनाराम गेट से शुरू होकर पोखरा तक बनेगी वर्तमान में यह मार्ग अपेक्षाकृत जर्जर स्थिति में है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। सड़क में गड्ढा होने के कारण दो चार पहिया वाहनों को आमने सामने से एक साथ गुजरने में कठिनाई होती है। इस समस्या को देखते हुए जनपद के वर्तमान विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने उक्त मार्ग के सीसी की योजना तैयार कर प्रस्ताव दिया था। उक्त मार्ग की लंबाई तीन सौ मीटर और चौड़ाई 3 मीटर है। तक किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 17 लाख रुपये है। विभाग की ओर से बनाई गई कार्ययोजना को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से इस मार्ग के सीसी की मांग कर रखी थी। अब जब परियोजना को हरी झंडी मिल चुकी है, तो लोगों को उम्मीद है कि है कि जल्द ही उन्हें एक बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ सड़क सुविधा मिलेगी। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सहज होगा।




