जहर देकर बेटी की हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार

जहर देकर बेटी की हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार

जखनिया (भुड़कुड़ा):भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने अपनी ही बेटी को जहर देकर हत्या करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पहले दर्ज आत्महत्या के मुकदमे को हत्या की धाराओं में बदलकर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।क्या है पूरा मामला?पुलिस के अनुसार, बीती 22 जून 2026 को पुष्पा देवी (पत्नी महेंद्र यादव, निवासी ग्राम घटारो, थाना भुड़कुड़ा) ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री मुस्कान को नमन (पुत्र वीरेंद्र) ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किया था। इसके चलते मुस्कान ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर धारा 108 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासाविवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सबूतों का गहन परीक्षण किया। जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिससे यह साफ हो गया कि मुस्कान की मृत्यु आत्महत्या नहीं थी, बल्कि उसे जहर देकर मारा गया था। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमे की धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 103(1) और 123 बीएनएस (BNS) की बढ़ोतरी की।आरोपी मां गिरफ्तारअपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को वांछित अभियुक्त मां पुष्पा देवी (43 वर्ष) को ग्राम घटारो के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारीइस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने और आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल आशुतोष वर्मा और महिला कांस्टेबल मानसी सैनी शामिल रहीं। पुलिस ने साफ किया है कि साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की गई है और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।