बाबा कीनाराम प्रांगण में नि:शुल्क नेत्र शिविर,35 लोगों की हुई जांच
रानू पाण्डेय की रिपोर्ट
खानपुर। नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम प्रांगण में रविवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान, क्री कुंड वाराणसी के तत्वावधान में तथा वाराणसी के आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।शिविर का शुभारंभ बाबा कीनाराम की आरती के साथ मुख्य अतिथि बाबा कीनाराम अघोर पीठ शाखा जौनपुर के मंत्री रणजीत सिंह तथा महंत विनय दास महाराज ने किया। इसके बाद वाराणसी से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की आंखों की जांच की।शिविर में कुल 35 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद अधिकांश मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं, जबकि गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित आठ मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए वाराणसी स्थित आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल रेफर किया गया।इस दौरान प्रबंधक रामकृष्ण सिंह अलगू, प्रमोद कुमार सिंह,मुन्ना लालबहादुर, गुलाब शंकर पांडेय, लल्लन, सुरेश, शत्रुंजय, सुरेंद्र, श्रवण, आंचल, प्रमोद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



