सैदपुरके अंश देववंशी  ने  प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में रजत पदक  जीता

सैदपुरके अंश देववंशी  ने  प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में रजत पदक  जीता

सैदपुर /69वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में अंश देववंशी  ने  अलीगढ़ में आयोजित  प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में रजत पदक  जीता है।
 अंश देववंशी   सैदपुर पक्का घाट के निवासी हैं इनके पिता सुधीर देवांशी फुटपाथ पर ठेला लगाते हैं। पारिवारिक स्थिति सही नहीं होने के बावजूद अंश  ने हार नहीं मानी और अपने प्रथम प्रयास में ही प्रदेश स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर गाजीपुर जनपद के साथ  टाऊन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के गौरव को बढ़ाया है ।
अंश विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ रुद्रपाल यादव के देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं ।
उनके इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी जिला क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह , अनिल कुमार , अनिल कुमार विश्वकर्मा,  शिव प्रकाश यादव प्रभात राय लक्ष्मी राम , अरविंद सिंह , अशोक यादव , कौशल कुमार , रामावतार यादव , हरिप्रकाश वर्मा वैभव निगम रामकुमार चतुर्वेदी संतोष शर्मा, अमरजीत ने बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।