सैदपुर टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन फर्जीवाड़ा, मुन्ना भाई गिरफ्तार
सैदपुर : नगर के प्रतिष्ठित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में चल रही टीजीटी (TGT) की परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को दूसरी पाली में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक और डिवाइस आधारित केवाईसी (Device KYC) वेरिफिकेशन के दौरान एक 'मुन्ना भाई' (फर्जी परीक्षार्थी) को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना से केंद्र पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी और थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।



