बीएससी छात्रा लापता, शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप
दुल्लहपुर । क्षेत्र के एक गांव से बीएससी की छात्रा कॉलेज जाने के लिए निकली थी, जो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित पिता ने गांव के ही एक युवक रामयश पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि रामयश उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत में पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है और उसकी उम्र केवल 17 साल है।
पिता की तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी रामयश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस लापता छात्रा की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।



