थाईलैंड से लौटे टीम मैनेजर प्रबल प्रताप राय का स्वागत
रानू पाण्डेय की रिपोर्ट
खानपुर। थाईलैंड के पटाया में 30 जून से 5 जुलाई तक आयोजित अंडर-20 जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय फ्रीस्टाइल टीम के मैनेजर रहे जमानियां के लहुवार निवासी प्रबल प्रताप राय के स्वदेश लौटने पर वाराणसी रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों और कुश्ती प्रशिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वाराणसी के गोरख यादव का भी अभिनंदन किया गया।गाजीपुर कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह 'बबलू' का आभार जताते हुए कहा कि पूर्वांचल के प्रशिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण का लाभ मिल रहा है।प्रबल प्रताप राय के सफलतापूर्वक दायित्व निभाकर लौटने पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, पूर्व एमएलसी डॉ. विजय यादव, क्रीड़ा अधिकारी देवी लाल यादव, संघ के अध्यक्ष रामधार, सचिव कमलेश यादव सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जय सिंह 'पप्पू' और रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव 'राहुल' ने इसे गाजीपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।



