शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

रानू पाण्डेय की रिपोर्ट

खानपुर । थाना खानपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी रोशन कुमार पर 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर थाना खानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 220/26 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 में केस दर्ज किया गया था।मंगलवार सुबह करीब 9:35 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरीदहां रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।