अनौनी बाजार में जलभराव से व्यापारियों में नाराजगी, नाली निर्माण न होने से बढ़ी परेशानी

अनौनी बाजार में जलभराव से व्यापारियों में नाराजगी, नाली निर्माण न होने से बढ़ी परेशानी

रानू पाण्डेय की रिपोर्ट

खानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच अनौनी बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। नाली का निर्माण न होने के कारण बारिश का पानी सड़क और दुकानों के सामने जमा हो गया है, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।व्यापारियों का कहना है कि वर्षों से बाजार में पक्की नाली निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। बारिश के दौरान जलभराव के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका। व्यापारियों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।