लापता मासूम का शव नीले ड्रम में बरामद, पुलिस जांच में जुटी
भांवरकोल ।
भांवरकोल के गोड़ी खास निवासी जामवंत कुशवाहा के तीन दिनों से लापता चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ की बेरहमी से हत्या कर शव घर से थोड़ी दूरी पर फेंक दिया। उसके पेट में नुकीली चीज का निशान है। सिर के बाल गायब है। आंख निकाल ली गई है, जबकि पैर भी कटा हुआ है। शक की सुई पारिवारिक विवाद में दादी पर है। घटना के बाद उसे भागते हुए पुलिस ने एक किमी दूर से पकड़ लिया है। पुलिस की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
सोमवार को घर से खेलने के लिए निकाले सिद्धार्थ के देर तक वापस न आने पर उसके पिता जामवंत कुशवाहा ने भांवरकोल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि बच्चे की दादी के हिस्से के कमरे के ड्रम से बदबू आ रही थी।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय और थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा पहुंचे और मामले की जांच में जुटे।
स्वयं के घर में रखे नीले ड्रम में आ रही दुर्गंध के आधार पर पुलिस का शक परिवार की किसी महिला पर हत्या में हाथ होने का शक गहराया। सिद्धार्थ की दादी को घर से भागते हुए लगभग लगभग एक किलोमीटर दूर सिवान में पकड़ लिया।



