पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से हमला, गंभीर

पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से हमला, गंभीर

रानू पाण्डेय की रिपोर्ट

 खानपुर। थाना क्षेत्र के गौरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को हुए विवाद में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों, धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गौरी गांव निवासी महेश चौबे (44) पुत्र स्वर्गीय विजेंद्रनाथ चौबे शनिवार को गोमती नदी के किनारे थे। आरोप है कि गांव के ही हरीकृष्ण चौबे पुत्र देवनाथ चौबे, मंगल चौबे, सोनू चौबे व पंचू चौबे ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों, धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महेश चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।घायल की माता शीला देवी ने आरोपितों के खिलाफ थाना खानपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। महेश चौबे शादी-विवाह सहित अन्य वैदिक धार्मिक अनुष्ठान कराने का कार्य करते हैं, जबकि उनके भाई अनिल चौबे गांव के कोटेदार हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।