मेघबरन स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

मेघबरन स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

रानू पाण्डेय की रिपोर्ट

खानपुर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को मेघबरन सिंह स्टेडियम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।स्टेडियम संचालक अनीकेत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है, तभी उनका उद्देश्य सफल होगा।कार्यक्रम में डॉ. शुभम सिंह, कुश्ती कोच अदालत यादव, एयर फोर्स कोच संजय यादव, अनिल बिंद, प्रभाकर सिंह, आकाश गोंड, प्रिंस सिंह, शैलेंद्र पाल, दीपक सिंह और ऋषिकेश राजभर ने पौधरोपण किया।