सैदपुर में वीरांगना फूलन देवी का जन्मोत्सव मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सैदपुर, गाजीपुर : निर्मल उपवन मैरिज हॉल, सैदपुर में आज सोमवार को वीरांगना फूलन देवी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। सभा में उमड़े प्रमुख लोगकार्यक्रम की अध्यक्षता सैदपुर नगर निवासी रेखा निषाद ने की तथा संचालन विधायक प्रतिनिधि सैदपुर गोविंद यादव ने किया। जन्मोत्सव सभा में मुख्य वक्ता के रूप में धीरज राम शास्त्री, श्रीराम गौतम, राहुल यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, रामविजय चौहान, ज्योति पांडेय, उमाशंकर राम, जितेंद्र सिंह और विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश भारती उपस्थित रहे। संगठन की मजबूती पर जोरसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हर बूथ पर जल्द से जल्द 10 यूथ (युवाओं) का चयन पूरा कर लिया जाए, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी बूथ स्तर पर मजबूती से काम किया जा सके। अंत में कमलेश यादव (विधानसभा अध्यक्ष) ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। शोक संतप्त परिवारों से मिले विधायक प्रतिनिधि जन्मोत्सव कार्यक्रम के पश्चात विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश भारती ने अपने पदाधिकारियों आमिर खान, जनार्दन यादव, राजनाथ यादव, गोविंद यादव, मनीष यादव, धनंजय यादव व अन्य सहयोगियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने उचौरी निवासी सुरेश यादव उर्फ मुल्ते के नौजवान पुत्र व भतीजे की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। शवों का गाजीपुर पोस्टमार्टम हाउस में पंचनामा होने के बाद वे जौहरगंज-सैदपुर में उनके दाह संस्कार में शामिल हुए।इसके साथ ही उन्होंने देवचन्दपुर में बहादुर पाल, फरीदपुर में राजेश यादव, धरवाँ में रमापति यादव की दादी तथा सैदपुर नगर में चन्दन वर्मा के निधन पर उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।



