गाजीपुर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत

गाजीपुर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर स्थित गायत्री गंगा घाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ गंगा स्नान करने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शैवटोला शाहनिंदा के रहने वाले अरुण पांडेय (25 वर्ष, पुत्र त्रिलोकी पांडेय) और गुलशन कुशवाहा (24 वर्ष, पुत्र संतोष कुशवाहा) अपने एक अन्य दोस्त के साथ सोमवार सुबह करीब 7 बजे गौसपुर के गायत्री गंगा घाट पर स्नान करने गए थे।गहरे पानी में जाने से डूबे युवक स्नान करने के दौरान तीनों दोस्त अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा, तो तुरंत बचाने का प्रयास किया। लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन अरुण पांडेय और गुलशन कुशवाहा गहरे पानी में समा गए। शवों को मर्चरी हाउस भेजा गयाहादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस गाजीपुर भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।