कंपोजिट स्कूलके बच्चों ने निकाली मिशन शक्ति 5.0 जन जागरूकता रैली
अशोक कुशवाहा
देवकली( गाजीपुर) देवकली ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय पौटा भीतरी में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 जन जागरूकता अभियान रैली की शुरूआत मुख्य अतिथि रामराज बनवासी (पूर्व प्रत्याशी विधानसभा जखनिया) ने हरी झंडी दिखा कर किया ।
जलूस में जागरूकता नारा," देश को आगे बढ़ाना है, तो नारी को सशक्त बनाना है।" "जब नारी में शक्ति होगी, तभी देश की उन्नति होगी।" "सम्मान, प्रतिष्ठा और प्यार, महिला शशक्तिकरण के आधार।"आदि नारों को लगाते हुए पूरे ग्राम सभा के लोगों को नारी शशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेन्द्र यादव, प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र भारद्वाज, मति पुष्पा यादव, जाह्नवी सिंह , इंदुकला यादव , विंध्याचल यादव, पंकज कुमार कुशवाहा , विजय प्रताप चक्रवर्ती, अजीत प्रताप यादव, अजीत यादव, पुष्प देवी, सरिता देवी, लीलावती, राधिका, फरजाना, भगवंती, आशा एवं मुन्नी देवी आदि लोग मॊजूद थे।




