करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
रानू पाण्डेय
खानपुर।रामपुर माझा थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव स्थित गंगा घाट पे मंगलवार सुबह छठ पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी के किनारे प्रकाश व्यवस्था हेतु लगाए गए लोहे के खंभे में अचानक करंट उतरने से 11वर्षीय किशोर करेंट की चपेट मे आ गया। उक्त घटना से पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वही परिजनों द्वारा तत्काल किशोर क़ो सैदपुर सीएचसी लाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा जांच कर मृत बता दिया गया। जिसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। वही परिजन पुलिस क़ो सूचना दिए वगैर ही मृत युवक का शव घर लेते गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे मे लेना चाहा,लेकिन परिजनों द्वारा कोई पुलीसिया कार्यवाही ना चाहने पर शव का पंचनामा कर सुपुर्द कर दिया गया।
बता दे की गाँव निवासी 11 वर्षीय ओम सिंह पुत्र घनश्याम सिंह छठ पर्व के सुबह गंगा नदी घूमने गया था। घाट पर छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं अपने परिवारों के साथ गंगा घाट पर एकत्रित हुई थीं। वही घाट पर रोशनी की व्यवस्था के लिए लोहे की पाइप लगाई गई थी। जिसमे अचानक करंट उत्तर आया जिसमे खेलते हुए ओम उक्त करंटयुक्त लोहे की पाइप की चपेट मे आ गया।
करंट लगने के बाद स्थानीय लोगों की नजर ओम सिंह पर पड़ी। जिसके बाद तत्काल करंट से अलग कर अचेत अवस्था में उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने ओम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन ओम सिंह के शव को लेकर गांव लौट आए। ओम दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह वाराणसी स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र था। वही ओम की मौत की खबर सुन परिजनों मे चित्कार मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। वही रामपुर माझा थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाही। जिसके बाद गांव के संभ्रांत लोगों से बातचीत के बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।




