गोमती नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव,

गोमती नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव,

रानू पाण्डेय

खानपुर।थाना क्षेत्र के गौरी में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने गोमती नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की।  प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब एक दिन पुराना है। पुलिस कोमृतक के शरीर पर केवल नीले रंग का लोअर मिला। शव के छाती के नीचे खरोंच के निशान और माथे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी खानपुर राजीव पांडेय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचित कर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मृतक की पहचान एवं घटना के कारणों का पता लग जाएगा।