रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा — ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, शरीर दो टुकड़ों में बंटा
दुल्लहपुर, गाज़ीपुर।
थाना क्षेत्र के मटूकपुर गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग रेलवे लाइन के किनारे बैठे थे, तभी वाराणसी से मऊ जा रही ट्रेन अचानक आई और बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि शरीर दो टुकड़ों में बंट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर का मेमो प्राप्त होने के बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त व आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना भिजवाकर मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।




