आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने विशाल
खानपुर।शनिवार को होम्योपैथी विभाग गाजीपुर के आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ की बैठक में विशाल मिश्रा को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अच्छेलाल ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राकेशेंद्र प्रेमी, ज्वाला मिश्र,अखिलेश पाठक,अफजल हुसैन,जनार्दन,कन्हैया यादव,संतोष, क्षितिज, नितिश,आशीष आदि आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।



