धान के खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मिला,मचा हड़कंप
दिलदारनगर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा स्टेडियम के पूरब दिशा में करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित पानी भरे धान के खेत में शनिवार को एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सुबह खेत में काम करने गए ग्रामीणों ने जब पानी में शव देखा तो हड़कम्प मच गया।इसके बाद तत्काल इसकी सूचना दिलदारनगर पुलिस को दिया गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची दिलदारनगर थाने की पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी भरा धान की खेत से बाहर निकाला गया। पानी और कीचड़ से लथपथ शव की हालत काफी खराब था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास करने में जुटी।इस सम्बंध में दिलदारनगर थाना के उप निरीक्षक चंदेल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पानी भरे धान के खेत से शव को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है।, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों को भी सूचित किया गया है ताकि पहचान में मदद मिल सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाज़ीपुर मर्चरी हाउस भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएँ व्याप्त हैं।
फ़ोटो/दिलदारंगर पुलिस पानी भरे धान की खेत से शव को बाहर निकालने के समय जुटी भीड़।




