साइबर ठगी- पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 90,100 रुपये की ठगी

साइबर ठगी- पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 90,100 रुपये की ठगी

जमानिया। साइबर ठगी का एक नया मामला कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव के निवासी एक युवक से पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 90,100 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविन्द सिंह यादव निवासी ग्राम देवैथा मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान उनके फोन पर पार्ट-टाइम जॉब का एक विज्ञापन आया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही वे टेलीग्राम के एक चैनल पर पहुंच गए, जहाँ उन्हें अलग-अलग ऑनलाइन टास्क पूरा करने का लालच देकर तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल ₹90,100 जमा करा लिए गए। लाभ न मिलने पर जब अरविन्द को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने मामले की लिखित तहरीर कोतवाली में दी। तहरीर में उन्होंने दिनांक 02/10/2025 को रकम कटने की बात कही है।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील है कि किसी भी अंजान लिंक, एप या जॉब ऑफर पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।