72 घंटे बाद घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर मिला कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते वक्त डूबे युवक का शव
सैदपुर : नगर के पक्का घाट पर बीते बुधवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते वक्त डूबे युवक का शव 72 घंटे बाद शुक्रवार क़ो घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर देवचंदपुर के मीरपुर तिरवाहा घाट पर मिला। शव मिलने के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। वही पुलिस द्वारा शव क़ो कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दे की भीमापार के राजापुर निवासी 20 वर्षीय रूद्रप्रताप विश्वकर्मा उर्फ़ टोनी पुत्र अरविंद विश्वकर्मा अपने दोस्तों के साथ बीते बुधवार क़ो पूर्णिमा पर्व पर गंगा नहाने नगर के पक्का घाट पर आया था। बुधवार की सुबह स्नान करने के दौरान वो गंगा में डूब गया। जिसका पता चलते ही पुणे में मौजूद उसके परिजनों में हाहाकार मच गया था। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर द्वारा बुधवार क़ो शव खोजने का प्रयास किया गया,लेकिन सफलता नहीं मिलि।वही युवक के परिजन हवाई जहाज से तत्काल घर पहुंचे और घाट पर आ गए। वही गुरुवार क़ो वाराणसी से आयी एसडीआरएफ टीम द्वारा भी रेस्कू आपरेशन चलाया गया था लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह परिजन भी पुलिस व गोताखोरों के साथ नाव पर सवार होकर बेटे को ढूंढ रहे थे। वो घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर स्थित देवचंदपुर के मीरपुर तिरवाहा घाट के पास पहुचे थे की उनको टोनी का शव गंगा नदी मे उत्तराया मिला। चौकी इंचार्ज मनोज पाण्डेय ने बताया की मृत टोनी का शव कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर शव मिलते ही मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।




