भाजपा के वरिष्ठ नेता शोभनाथ यादव की माता का निधन
खानपुर।भाजपा के वरिष्ठ नेता शोभनाथ यादव की 95 वर्षीय माता लौंगा देवी का शुक्रवार की सुबह मृत्यु हो गई। पैतृक आवास शिकारपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। भाजपा नेता के मां के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लोग पहुंचकर गहरी संवेदना प्रकट की। शुक्रवार की दोपहर में जौहरगंज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र शोभनाथ यादव ने दी। तत्पश्चात श्री उदय प्रताप यादव, डॉ शंभूनाथ यादव, डॉ प्रवीण यादव, शशांक शेखर, प्रशांत यादव, सौरभ यादव, शौर्य यादव की उपस्थिति में श्मशान घाट पर शोकसभा आयोजित कर एक मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शोकसभा में विजय यादव,सच्चेलाल,ओंकार मिश्रा, शशि मिश्रा, रणविजय, रंजीत,चुरावन, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




