बिजली के पोल में टकराने से युवक की मौत

बिजली के पोल में टकराने से युवक की मौत

 
-----------------------------------------------------
खानपुर। थाना क्षेत्र के मठ सरैया में शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे एक बाइक सवार युवक की  बिजली के पोल से टकराने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौधा चौकी क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी विकास राजभर (25) पुत्र जीतू राजभर शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे घर से अपने बहन के घर मौधा जा रहा था। तभी मठ सरैया के पास पहुंचा ही था कि बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे पटरी के बगल में लगे खंभे से जा टकराया। लोगों के मुताबिक भीषण टक्कर में उसका सिर पोल से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंचे समाज सेवी राजा सिंह व चौकी इंचार्ज रामबाबू सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों और एक बहनों में सबसे छोटा था।  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल विकास की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। मां रीता बिलख कर बेटे को पुकार रही थीं। बहन वंदना भाई धर्मेंद्र और दादा बाबू राम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जीतू गमगीन हैं। बड़ा भाई जितेंद्र दुबई रहता हैं। महेंद्र लुधियाना से घर के लिए रवाना हो गया है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय  बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।