रेलवे प्रशासन द्वाराअतिक्रमण हटाओ अभियान
खानपुर।क्षेत्र के औड़िहार रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर किए गए अतिक्रमण पर रेलवे प्रशासन द्वारा 10 नवंबर सोमवार सुबह क़ो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत बुलडोजर से अवैध निर्माणों को गिराया जाएगा। जानकारी देते हुए रेलवे विभाग के आईडब्लू कमलेश कुमार ने बताया की उक्त कार्यवाही रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है। बताया की रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध निर्माणों को हटा सार्वजनिक उपयोग और रेलवे की संपत्तियों को बचाया जा सके। इसके साथ ही लोगो क़ो आए दिन आने जाने की समस्या से निजात दिलाया जा सके। बताया की रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को हटाना कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए किया जाएगा, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा।




