पारिवारिक कलह से ऊबकर गंगा नदी में कूदने वाली महिला सुषमा देवी को बचाया गया।
पारिवारिक कलह से ऊबकर गंगा नदी में कूदने वाली महिला सुषमा देवी को बचाया
जमानियां। पारिवारिक कलह से सुषमा पत्नी दिनेश बिंद निवासी हेतिमपुर डेरा उम्र 30 वर्ष मंगलवार की अल सुबह पक्का पुल से पहुंचकर जान देने के लिए गंगा नदी में कूद पड़ी। महिला की गंगा नदी में कूदने की सूचना मिलने पर फौरन कोतवाली पुलिस के जाबांज सिपाही अनूप कुमार राय मौके पर पहुंचकर नांव की सहायता से महिला को बचा लिया। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेजाकर उपचार कराया। बताया जाता है। कि मंगलवार की अल सुबह क्षेत्र के हेतिमपुर डेरा निवासी सुषमा देवी पत्नी दिनेश कुमार बिंद उम्र 30 वर्ष पारिवारिक कलह से परेशान होकर जान देने के लिए जमानियां पक्का पुल पहुंची और इधर उधर देखने के बाद गंगा नदी में कूद पड़ी। घटना की सूचना जैसे ही कोतवाली पुलिस को लगी। फौरन जाबांज सिपाही अनूप कुमार राय पहुंचकर नांव की मदद से डूब रही महिला को बचा लिया। और सीधे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महिला का उपचार कराने के बाद कोतवाली लाया। जहां परिजनों को बुलवाकर सुपुर्द किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों को बुलवाकर आपसी कलह को दूर करने के लिए समझाया बुझाकर महिला को सुपुर्द किया गया। उन्होंने जाबांज सिपाही अनूप कुमार राय को शाबाशी दी।




