चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ दो बदमाशों में एक फरार एक घायल
राजू पाठक
सैदपुर।। थानाक्षेत्र के टड़वा मोड़ के पास शातिर बदमाश और पुलिस में मुठभेड़ जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं दूसरा भागने में सफल रहा। बुधवार की देर रात तकरीबन एक बजे स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा व थानाध्यक्ष खानपुर राजीव कुमार पांडेय मय हमराह फरीदहा हाल्ट के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे कि तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति खानपुर से आते दिखाये दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया वही सामने पुलिस टीम को देख मोटरसाइकिल सवार तेज गति से अनौनी के तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और आगे रात्रि की टीम को सूचित किया। टड़वा मोड़ के पास खुद को घिरा हुआ देख एक बदमाश मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहा वही दूसरा बदमाश जान से मारने के नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जबाबी ने जबाबी कार्यवाही में फायरिंग किया गया तो उक्त व्यक्ति के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया जहाँ उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।क्षेत्राधिकारी सैदपुर राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि मामला सज्ञान में है पकड़े गए बदमाश एक ऊपर आधा दर्जन से ऊपर चोरी, लूट, व अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज है, उक्त बदमाश गाजीपुर जनपद के रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के रद्दीपुर गाँव निवासी अंगद यादव पुत्र पारसनाथ यादव है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही दूसरा बदमाश मनीष यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी ग्राम पचरासी थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर जो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।।




