भारतीय लोकवाणी पार्टी के साथ जुड़ी चार और पार्टियां

भारतीय लोकवाणी पार्टी  के साथ जुड़ी चार और पार्टियां

भारतीय लोकवाणी पार्टी (युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल सिंह मौर्यावंशी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे के निर्देश पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय लिया है। पार्टी ने समान विचारधारा और राष्ट्रहित के मुद्दों पर आधारित चार अन्य राजनीतिक दलों के साथ औपचारिक गठबंधन कर लिया है।  यह गठबंधन टी.पी.ए. (Third Party Alliance) के नाम से जाना जाएगा। इस गठबंधन का मूल उद्देश्य राजनीति को जनसेवा के मार्ग पर पुनः स्थापित करना, राष्ट्र के विकास को नई दिशा देना और आम जनमानस की आवाज़ को सशक्त बनाना है।इस ऐतिहासिक समझौते के तहत जिन दलों ने एक साथ मिलकर जनता के हितों की रक्षा और एक नयी राजनीतिक सोच को आकार देने का संकल्प लिया है । राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी, अपना भारतीय सनातन पार्टी, राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी, विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी इन चार दलों के साथ गठबंधन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जबकि अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों से वार्ता जारी है। इस महागठबंधन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष की राजनीति नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास और सामाजिक न्याय पर आधारित वैकल्पिक राजनीतिक संस्कृति की स्थापना करना है। 

टी.पी.ए. (Third Party Alliance) का यह कदम न केवल भारतीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करेगा, बल्कि यह संदेश भी देगा कि यदि संकल्प शुद्ध हो तो परिवर्तन निश्चित है।