किसान के खाते से एक लाख 77हजार गायब साइबर ठगों ने उड़ाया

किसान के खाते से एक लाख 77हजार गायब साइबर ठगों ने उड़ाया

रेवतीपुर । स्थानीय थाना अंतर्गत रेवतीपुर गाँव के ही भीष्म देव राय पट्टी निवासी 49 वर्षीय एक किसान से एक लाख 77 हजार के तहत आनलाइन खाते से रूपये निकालने का मामला सामने आया है,जिसके चलते पुलिस प्रशासन सहित पिडित किसान मेञ हडकंम्प मचा है।
मामलें की गंम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने पिडित किसान की तहरीर पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत ठगी का मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन शुरू कर दी है,साथ ही पुलिस उक्त अज्ञात आरोपित को दबोचने के लिए हर जरूरी कदम उठाने में जुटी है।थाना पुलिस को दिए तहरीर में पिडित चन्द्रशेखर राय ने बताया कि वह एक सामान्य किसान है,बताया कि वह आज गाजीपुर से अपने घर लौट रहा था कि तभी मेरे कुछ मित्रों के द्वारा फोन कर सूचना दिया कि उनके फोन व्हाट्सप  से R.TO APK का फाईल मैसेज आ रहा है। मैंने सभी लोगो को यह सूचित किया मैने नही भेजा है। तब तक मैं घर पहुँच गया और WhatsApp को डिलीट कर दिया।इसके कुछ देर बाद उन्हें मुझे मैसेज से सूचना मिली की उनके बैंक एकाउंट से उनके बिना अनुमति के 1 लाख 77 हजार रुपये बैंक से
निकाल लिए,इसके बाद उन्हें मुझसे नेट बैंकिग फ्राड का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुरंत तुरन्त बैंक में जाकर सूचित किया।पिडित ने बताया कि इसके पश्चात उनके द्वारा साइबर हेल्प लाइन नंम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराया गया ।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि पिडित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन की जा रही है,जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।