झगड़ा के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत

झगड़ा के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत

पतार। संवाद 
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर माधवपुर गांव में नाली के विवाद में हुए झगड़ा के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र  द्वारा चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।
 शुक्रवार को नाली विवाद को लेकर मुहम्मदपुर माधवपुर गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। झगड़े में हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष की महिला अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय सतनारायण राम की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक महिला के पुत्र मुनिदेव कुमार सरोज के द्वारा इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थाने में चार लोगों को नामजद करते हुए लिखित तारीख दी गई। थाने में दी गई तहरीर में सरोज कुमार ने आरोप लगाया है कि नाली विवाद को लेकर गांव के रामायण पासी सहित चार को गोलबंद होकर लोहे के राड व ईट पत्थर से हमला कर दिए। जिसमें मृतक अनीता देवी सहित तीन लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था अवस्था में तीनों लोगों को इलाज के लिए बाराचवर कर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गाजीपुर रेफर कर दिया। गाजीपुर जिला चिकित्सालय पहुंचने पर जांच के दौरान डॉक्टरों ने अनीता देवी को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
उक्त मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस रामायन पासी सहित सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।