पंद्रह दिनों में भुजहुआ चौकी से कुछ दूरी पर दूसरी चोरी
रानू पाण्डेय
खानपुर।शनिवार की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत मठ सौना गांव में एक घर के छत के रास्ते अंदर घुसकर चोरों ने रजिस्ट्री पेपर सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिये गृहस्वामी उमेश यादव ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। मठ सौना निवासी उमेश यादव पुत्र रामलग्न यादव व पत्नी बाहर से दरवाजा बंद कर बाहर के कमरे में सोने चले गए वही बेटी छत पर सोने चली गई।रात्रि में चोर उनके छत के रास्ते सीढ़ी द्वारा घर के अंदर घुस गए। फिर चोरों ने कमरों का ताला खोलकर पूरे घर को खंगाल डाला और गोदरेज की आलमारी खोल उसमें रखा सोने का चैन,दो अंगूठी, झुमका, सोने आयरन,बाली, तीन सोने की नथुनी,व चांदी के पैजनी, कमरबंद पर हाथ साफ कर घर के पीछे वाले फाटक के जरिए बाहर निकल गये। उमेश का परिवार की छत पर सोया हुआ था। घर के लोग सुबह जगे तो उनको घर में चोरी की घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।




