सम्राट स्कंदगुप्त के सम्राज्य के ऐतिहासिक स्थल तक जाने का मार्ग भितरी बाजार का मार्ग गंदगी और दुर्व्यवस्थाओं से व्याप्त

सम्राट स्कंदगुप्त के सम्राज्य के ऐतिहासिक  स्थल तक जाने का मार्ग भितरी बाजार का मार्ग गंदगी और दुर्व्यवस्थाओं से व्याप्त

देवकली। सम्राट स्कंदगुप्त के सम्राज्य के ऐतिहासिक अवशेषों का तो सरकार ने सुंदरीकरण कर दिया है। परंतु ऎतहासिक स्थल तक जाने का मार्ग भितरी बाजार का मार्ग गंदगी और दुर्व्यवस्थाओं से व्याप्त है। भीतरी बाजार मे नाली की सफाई न होने से नाली का गन्दा पानी ओवर फ्लो करके मुख्य मार्ग पर बहता रहता हॆ । जिससे बाजार मे आने जाने वाले लोगों को गन्दे जल से होकर आना जाना पङता हॆ स्थिति उस समय हास्यास्पद हो जाती हॆ जब वहां से गुजरने वाले  सायकिल,मोटर सवार या पैदल चलने वाले लोग कीचङ युक्त पानी मे  गिर पङते हॆ या उनके ऊपर छीटे पङते हॆ।  आये दिन दूर दराज के पर्यटक सम्राट स्कन्द गुप्त की लाट व खुदाई स्थल को देखने आते हॆ तो सङक की दुर्दशा देखकर कोसने लगते हॆ।कस्बे के नागरिकों सहित बाजार मे आने वाले नागरिक भी सङक की दुर्दशा से  परेशान हॆ।चाहे कोई भी मौसम हो सङक पर पानी हमेशा इकठ्ठा होकर एक तरफ आवागमन प्रभावित करता हॆ तो दूसरी तरफ हमेशा बदबू देता हॆ मच्छरों का चारगाह बन गया हॆ। भितरी कस्बे के निवासी भाजपा नेता सने उल्लाह,अरुण कुमार पांडेय ,डा० बुधिराज प्रसाद,माता प्रसाद, पूर्व ग्राम मो० बाबर ने मांग किया हॆ नाली की सफाई करके गन्दे पानी की निकासी की उचित ब्यवस्था किया जाय ताकि समस्याओं का निदान हो सके