औड़िहार में बना तीस साल पूराना हुआ नाली निर्माण कार्य
रानू पाण्डेय
खानपुर।औड़िहार में जल निकासी की समस्या से लोगों को 30 वर्षों से राहत नहीं मिल पा रही थी। मगर किसी ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया।लेकिन अब क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्याभूषण पाठक छोटू के प्रस्ताव पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना द्वारा ने इस समस्या पर न केवल संज्ञान लिया, बल्कि टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम भी सम्पन्न करवाया। जिसे व्यापारियों व औड़िहार के लोगों के काफी उत्साह हैं। उन्होंने ने क्षेत्र पंचायत की पहल व जिला पंचायत प्रतिनिधि पंकज सिंह को बधाई दी। इस मौके पर अमित सिंह,ब्रजेश पाठक,गोलू जयसवाल,आकाश,आकाश सिंह, सन्नी सिंह,गोलू पाठक, धीरज व रतन आदि ने बधाई दी




