फोरलेन मरमत कार्य के लिए एक लेन पर वनवे के कारण दो ट्रकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर

फोरलेन मरमत कार्य के लिए एक लेन पर वनवे के कारण दो ट्रकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर

 

मरदह।


वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बिरनो थाना के गन्नापुर के पास फोरलेन मरमत कार्य के लिए कार्यदायी संस्था  द्वारा लिए एक लेन पर वनवे के कारण दो ट्रकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर में दोनो ट्रकों के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाजीपुर की तरफ से आ रही गिट्टी लदी ट्रक का चालक गनेश निवासी जमुवरा लालगंज थाना संतनगर जिला मिर्जापुर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गाजीपुर उपचार हेतु भेजवाया गया । मऊ के तरफ से आ रही सामने से आकर टक्कर मारने वाली खाली  ट्रक का चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया। बिरनो थानाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार ने बताया कि घायल चालक को अस्प्ताल भेजवाने के साथ ही क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर आवागमन प्रारम्भ करवाया गया है। भीषण टक्कर की घटना के बाद काफी तादात में ग्रामीणो की भीड़ मौके पर जुट गयी। ग्रामीणो ने बताया कि स्थान-स्थान पर मरम्मत के लिए सड़क को वनवे कर धींमी गति से लम्बे समय तक मरम्मत कार्य करने से बार-बार सड़क हादसे हो रहे है।