रामकरन सेतु गंगा पुल से महिला ने लगाई नदी मे छलांग अभी तक कोई सुराग नहीं मिला
सैदपुर : नगर स्थित रामकरन सेतु गंगा पुल से बीती रात एक महिला के गंगा नदी मे छलांग लगाने की बात पता चली। वही गुरुवार सुबह पुल पर मिले कपड़े व चप्पल से उसकी पहचान चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित तारगांव नेवादा गांव निवासी 55 वर्षीय मनकुवर देवी के रूप मे हुई। जानकारी मिलने पर परिजनों मे चित्कार मच गया। वही सूचना पर पहुचे सैदपुर व चंदौली पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से शव क़ो खोजवाने का प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं। खबर लिखें जाने तक शव का पता नहीं चला है।
बता दे की स्थानीय मछुवारो ने गुरुवार पुलिस क़ो सूचना दी की बीती रात कोई अज्ञात पुल से कूद कर आत्महत्या कर लिया है। वही चन्दौली के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित तारगांव नेवादा गांव निवासी एक महिला के रात से गायब होने का पता चला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनो ने घटनास्थल मिले एक शाल और चप्पल से उनकी पहचान मनकुवर देवी की वस्तुओ के रूप में की। जिसके बाद परिजन देर शाम तक नाव से नदी में महिला की तलाश कर रहे हैं। सैदपुर थाना अध्यक्ष शैलेश मिश्र ने बताया कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि महिला ने पुल से नदी में छलांग लगाई है।
पुलिस साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मनकुवर देवी के पति राधेश्याम यादव धनबाद की एक कोयला खदान में कार्यरत हैं। उनके दो विवाहित पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं। दोनों पुत्र भारतीय सेना में हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।




