पत्रकार को मातृशोक
सैदपुर। नगर के वार्ड 14 निवासी पत्रकार देवेंद्र जायसवाल सोनू की मां सीता देवी पत्नी स्व. चिंरजीव लाल का शुक्रवार की देररात में हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वो 75 वर्ष की थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार कोट घाट पर किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र शिवेंद्र जायसवाल ने मुखाग्नि दी। सीता देवी रोज की तरह बीती शाम परिजनों के साथ थीं और रात में भोजन के बाद सो गईं। देर रात में सबसे छोटे पुत्र सभासद बृजेश जायसवाल ने जगाया तो वह नहीं उठीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की ख़बर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।




