बाइक टक्कर के बाद बाइक सवारों में मारपीट

बाइक टक्कर के बाद बाइक सवारों में मारपीट

 


मरदह महाहर धाम बाजार में मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार गाली-गलौज हाथापाई मारपीट करने लगे। उच्चौर गांव निवासी अविनाश गोड़ अपने बाइक के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सराय मुबारक महाहर के सामने खड़ा था की इसी दौरान पीछे से आकर सुलेमापुर देवकली गांव निवासी युवकों ने पीछे से अपने बाइक से टक्कर मार दिया जिससे अविनाश की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जब उसने बाइक बनवाने की बात कहने लगा। इस पर टक्कर मारने वाले बाइक सवारों  अविनाश गोड़ को मारपीट कर घायल कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित अविनाश गोड़ ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट व जाति सूचक शब्दों के प्रयोग की तहरीर मरदह थाने में दी है।