विवाह में गए युवक की बाइक़ चोरी
मरदह।
मरदह थाना के सिंगेरा गांव में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए कासिमाबाद थाना के इंदौर गांव निवासी दीपक कुमार की बाइक बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली । दीपक कुमार ने बताया कि सिंगेरा गांव स्थित अम्बेडकर पार्क के पास बाइक खड़ा कर वह द्वार पूजा देखने गया इस दौरान चोरों ने बाइक चोरी कर ली। दीपक ने बाइक चोरी की तहरीर बिरनो थाने में दी है।




