पुराने जमीनी विवाद से खार खाए लोगों ने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रही वृद्धा व उसके पुत्र को मारपीट कर किया घायल

पुराने जमीनी विवाद से खार खाए लोगों ने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रही वृद्धा व उसके पुत्र को मारपीट कर किया घायल

सैदपुर : नगर के वार्ड चार अब्दुल हामिद नगर (रौजा द्वार) में पुराने जमीनी विवाद से खार खाए लोगों ने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रही वृद्धा व उसके पुत्र को बीती रात मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों घायलों को परिजन तत्काल सैदपुर सीएचसी लेकर गए। वहीं उक्त घटना के बाद पीड़ित ने सैदपुर कोतवाली में आरोपि पिता-पुत्रों सहित कुल 7 के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
वार्ड 4 निवासिनी वृद्धा 70 वर्षीय शाहजहां बेगम पत्नी स्व. मोहम्मद सउद की बेटी के ससुर का निधन हो गया था। ऐसे वो उनके सुपुर्दे खाक में शामिल होकर कछवां से लौट रही थी। उनके साथ उनका छोटा बेटा 32 वर्षीय इबरार अहमद, इम्तियाज, बेटी सहित पूरा परिवार था। वहां से आकर वो अभी घर जाने के लिए गाड़ी से उतरे ही थे और घर से महज 20 मीटर दूर थे कि अचानक सभी ने उन पर हमला कर दिया। घटना के समय पीड़िता के बाकी सभी परिजन आगे जा चुके थे और वहां पर सिर्फ वृद्धा व उनका बेटा इबरार ही मौजूद थे। इबरार ने तहरीर देकर बताया कि शहादत, एकराम, सिराजुद्दीन, सउलाउद्दीन, अजहर, शोएब व कैफ ने गालियां देते हुए लाठी, डंडा व रॉड लेकर हम मां बेटे पर हमला कर दिया। शोर गुल सुनकर जब तक परिजन व लोग पहुंचते, उन्होंने हम दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया था। बताया कि करीब 6 माह पूर्व हमारा जमीनी विवाद हुआ था लेकिन उस समय वो हल भी हो गया था। संभवतः उसी खार के चलते हमें मारा पीटा गया है। बहरहाल, उन्होंने थाने में तहरीर दी है। इस बाबत कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया की तहरीर मिलि है जांच की जा रही है।