कुत्ते को बचाने में खाली एंबुलेंस पलटी चालक ने समय से कूदकर अपनी जान बचाई

 कुत्ते को बचाने में  खाली एंबुलेंस पलटी चालक ने  समय से कूदकर अपनी जान बचाई

सैदपुर : थाना क्षेत्र के डहरा कलां स्थित एकौझी नदी में एक निजी एंबुलेंस कुत्ते को बचाने में पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि एंबुलेंस खाली थी और उसमें सिर्फ चालक था, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और चालक ने भी समय से कूदकर अपनी जान बचा ली।
बता दे की औराई के गिर्द बड़ागांव निवासी चालक 26 वर्षीय अल्ताफ पुत्र अकबर एक शव लेकर उसे पहुंचाने के लिए निजी एंबुलेंस से गोहना मोहम्मदाबाद गया था। वहां से लौटते समय क्षेत्र के डहरा कला स्थित एकौझी नदी के पुल के पास एम्बुलेंस के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जहाँ उसे बचाने के चक्कर में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और एकौझी नदी में जा गिरी। संयोग अच्छा था कि कि चालक समय से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद चालक खुद ही बाहर निकला और मालिक को फोन कर जानकारी दी। आंशिक रूप से घायल होने के चलते उसे अस्पताल ले जाया गया।