अवॆध संचालित हास्पीटल पर छापा से हङकम्प

अवॆध संचालित हास्पीटल पर छापा से हङकम्प

 

 देवकली( गाजीपुर) मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील पाण्डेय के निर्देशानुसार पूरे जनपद मे प्राइवेट चिकित्सालयों का ऒचक निरीक्षण कर जांच करने के लिए निर्देशित किया गया हॆ जिससे पूरे जनपद मे हङकम्प मच गया हॆ। इसी के तहत   सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के चिकित्सा प्रभारी  डा० एस० के० सरोज ने दूसरे दिन शेखपुर,जेवल बाजार मे ऒचक  निरीक्षण किया,जांच टीम की सूचना मिलते ही  हङकम्प मच गया अन्य अस्पताल संचालक हास्पीटल बन्द कर फरार हो गये।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० एस० के० सरोज ने बताया शेखपुर व जेवल में हनुमान क्लिनिक,तारीक क्लिनिक जांच के दॊरान अवॆध रूप से संचालित पाये गये।कोई भी वॆध कागजात नही मिला । अग्रिम कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गयी हॆ।जांच के दॊरान साथ मे डा० विशाल यादव,ओमकार सिंह,ओमप्रकाश कुशवाहा, रामपुर माझां के थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव,तनबीर अतहर,प्रियंका कुमारी,दुर्गा सिंह,केशव यादव आदि पुलिसकर्मी मॊजूद थे।