एटीएम कार्ड के डबल चार्ज काटने की शिकायत पर बैंक मैनेजर द्वारा मारपीट

 एटीएम कार्ड के डबल चार्ज काटने की शिकायत पर बैंक मैनेजर द्वारा मारपीट

सैदपुर : नगर स्थित केनरा बैंक मे एक ग्राहक द्वारा एटीएम कार्ड के डबल चार्ज काटने की शिकायत करने व उसे रिफंड करने की मांग पर बैंक मैनेजर द्वारा मारपीट दिया गया। जिसके बाद आरोपि बैंक मैनेजर के खिलाफ पीड़ित ने सैदपुर कोतवाली मे तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। 
बता दे की सैदपुर क्षेत्र के भीमापार गांव निवासी सुनील कैलाश कुशवाहा ने बताया की बीते चार वर्षों पूर्व से नगर स्थित केनरा बैंक मे उसका बचत खाता संचालित है। उसने बताया की लगभग चार वर्षो से बैंक द्वारा उसके खाते से दो एटीएम का चार्ज प्रतिवर्ष 235 रुपए की दर से काटा जा रहा था। कहा की बीते वर्ष उसने बैंक मैनेजर से इसकी लिखित शिकायत किया। इसके बावजूद पुनः इस वर्ष भीं दो एटीएम कार्ड का चार्ज बैंक द्वारा काट लिया गया। जिसके बाद उसके द्वारा बैंक के सीईओ क़ो ईमेल पे और ट्वीट करके अपनी समस्या बताई और इसका समाधान नहीं होने पर उपभोक्ता फोरम में जाने की चेतावनी भी दिया। जिसके रिप्लाई में उसे मैसेज और फोन कर समाधान का आश्वासन देते हुए बैंक की स्थानीय शाखा पर जाने को कहा गया। सुनील ने बताया की वो ज़ब बीते सोमवार को बैंक पहुंचा और मैनेजर को पूरी बाताई तो उन्होंने रिफंड के लिए मना करते हुए कहा कि आपका रिफंड सीईओ ही करेंगे। इस दौरान मै बैंक मैनेजर से अपनी बात की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी करता रहा। जिसे बंद करते समय मैनेजर ने देख लिया। इससे गुस्सा होकर मैनेजर ने अपनी कोहनी से मेरे गर्दन पर वार कर दिया। बाकी स्टाफ को बुलाकर उन्हें मेरे साथ मारपीट करने और मोबाइल छीन लेने के लिए उकसाते रहे। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची तो मैनेजर ने 4 वर्ष तक मेरे खाते से काटे गए अवैध चार्ज ₹944 को मेरे खाते में ट्रांसफर कर दिया। सुनील ने बताया कि यही नहीं मामले को रफा दफा करने के लिए बैंक मैनेजर मुझे अपनी जेब से भी ₹1000 देने का ऑफर करने लगे। लेकिन मैंने मना कर दिया। सुनील ने बताया की बैंक उपभोक्ता के साथ बैंक में इस इस तरह व्यवहार अनुचित है। उसने कहा की उसके साथ बैंक में की गई अभद्रता की पूरी रिकॉर्डिंग बैंक के सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है।