साइबर ठगों ने युवक के साथ की ठगी
सैदपुर : नगर निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगों ने रुपयों की ठगी कर ली। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर अपराध निवारण सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
नगर निवासी युवक राकेश के मोबाइल पर मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे एक साइबर ठग ने अपने नम्बर से मैसेज किया, जिसमें खाते में पहले 10 रुपये व दोबारा 10 हजार रुपये जमा किये जाने का कूटरचित मैसेज लिखा। इसके बाद तत्काल राकेश के नम्बर पर 91790 26924 से फोन कर ठग ने कहा कि आपके खाते में गलती से 10 हजार रुपया भेज दिया है। उसकी बात को सच मानकर राकेश ने मानवता के नाते रुपया भेजा तो खाते में न होने के कारण फेल हो गया। जिसके बाद 9649302647@nyes के यूपीआई में दोबारा 2 हजार रुपये भेजे तो वो चला गया। इसके बाद ठग ने और रुपये की मांग की लेकिन राकेश को ठगे जाने का एहसास हो गया तो उसने रुपये वापस मांगे। जिस पर वो उसे गाली देने लगा। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।




